अयोध्या। राकेश टिकैत ने कहा अयोध्या हमारा घर है राम हमारे वंशज है।
............ राकेश टिकैत का अयोध्या में हुआ भव्य स्वागत, कहां हम किसानों के हित की लड़ाई लड़ते रहेंगे
अयोध्या। लखनऊ से गोरखपुर जा रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का अयोध्या जनपद के अरकुना चौराहे पर किसानों, किसान नेताओ व कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया भव्य स्वागत। किसानों को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों के लिए लड़ाई लड़ने के सवाल पर बोले टिकैत अब तो लड़ाई में ही मन लगता है। हम तो लड़ाई भिड़ाई वाले ही आदमी। 12 सौ साल से राजा हर्षवर्धन के समय से हम लोगों की लड़ रहे लड़ाई। किसानों के हितों की रक्षा करना हमारा धर्म है और किसान हित में सदैव संघर्ष चलता रहेगा।
उन्होंने कहा कि अयोध्या मेरा घर और हम रघुवंशी। भगवान राम हमारे वंशज-टिकैत। बेंगलुरु में स्याही छिड़कने के सवाल पर बोले टिकैत। मुझ पर हमला बीजेपी के लोग करवाते। चाहे बेंगलुरु दिल्ली हो या राजस्थान हर जगह बीजेपी की ही होती है साजिश । 20 जगह हमले हुए 40 जगह से धमकी दी गयी। 200 एप्लिकेशन दिया कुछ नही हुआ।सरकार द्वारा किसानों पर लगाये गए तीनो कानूनों को वापिस लेने पर बोले टिकैत।कोढ़ खत्म हुआ।बीमारी खत्म हुई लेकिन समझने में सरकार को लगे 13 महीने -टिकैत।
देव बक्श वर्मा
Initiate News Agency (INA), अयोध्या