देवबंद। भीषण गर्मी से निजात के लिए ईश्वर से वर्षा के लिए की प्रार्थना।
....... वर्षा न होने के कारण भयंकर गर्मी से इंसान, पशु पक्षी तक परेशान: ओमपाल
देवबंद। उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच की ओर से वर्षा कराने के लिए हवन व दुआ का आयोजन कराया गया। जिसमें दोनों समुदाय के लोगों ने आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए भीषण गर्मी से निजात के लिए ईश्वर से वर्षा के लिए प्रार्थना की।
![]() |
वर्षा के लिए हवन यज्ञ करते जनकल्याण मंच के कार्यकर्ता |
बुधवार को कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष चैधरी ओमपाल सिंह ने कहा कि वर्षा न होने के कारण भयंकर गर्मी पढ़ रही है। जिससे इंसान, पशु पक्षी तक परेशान हैं। जबकि किसानों की फसल को भी भीषण गर्मी से नुकसान हो रहा है। इस मौसम में आमजन को वर्षा की बेहद जरुरत है। बताया कि जल्द वर्षा और देश में सुख शांति बनी रहे इसके लिए हवन और दुआ का आयोजन कराया। पंडित कृष्ण दत्त शर्मा ने हवन किया। जबकि कारी सलीम ने दुआ कराई। इसमें रामकला सैनी, हनीफ, विजय कुमार, मोहनलाल,अजय गर्ग, गुलशन पुंडीर, जोगिंदर जाटव, सुखबीर कश्यप, राजपाल, शिवकुमार, वाजिद अली, नरेश प्रधान, सुरेश राठी, वाजिद अली, सुशील जाटव आदि मौजूद रहे।
शिबली इकबाल
Initiate News Agency (INA), देवबंद