कन्नौज। मानसिक विक्षिप्त महिला को उसके परिजन बीते दिन छोड़ कर फरार हो गए, वृद्ध महिला की हालत बिगड़ी
कन्नौज। जिला अस्पताल में मानसिक विक्षिप्त महिला को उसके परिजन बीते दिन छोड़ कर फरार हो गए थे तब से वृद्ध महिला अस्पताल में डॉक्टरों के सहारे थी परिजनों की काफी तलाश की पर कुछ पता नही लग सका इधर वृद्ध महिला की हालत बिगड़ी देख अस्पताल स्टाफ ने तिर्वा मेडिकल कॉलेज किया शिफ्ट।
जन्म देने वाली माँ बच्चो की शादी के बाद बोझ बन जाती है यह कहाबत सही सिद्ध ह्यूई है ऐसा ही एक मामला कासगंज के जमालपुर की रहने वाली आशा देवी का है जहाँ उसकी ही अपनी संतानों ने मारपीट कर गैर जनपद कन्नौज में छोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने वृद्ध महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिछले 5 दिन से यह महिला अस्पताल में भर्ती थी लेकिन अब इस वृद्ध महिला को अस्पताल स्टाफ ने तिर्वा मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया है।
डॉक्टर शाहू
मामले को लेकर जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर रविंद्र कुमार साहू ने बताया कि महिला का 5 दिन से जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। क्योंकि महिला मानसिक रूप से विचित्र है वह बिस्तर पर ही गंदगी कर रही थी इससे वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों को परेशानी हो रही थी जिस को ध्यान में रखते हुए महिला को तिर्वा मेडिकल कॉलेज के वार्ड में स्विफ्ट करा दिया गया है उन्होंने बताया कि पुलिस टीम महिला के परिजनों को स्पॉट कर रही है।
रहीश खान
Initiate News Agency (INA), कन्नौज