नालंदा\बिहार। हादसों का दिन सोमवार।
नालंदा\बिहार। नालंदा जिला के बिंद थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर कथराही मोड़ के समीप एक मैजिक वाहन पलट गई। इस दुर्घटना में एक कि मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गया।
सभी घायलों को बिंद पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया। सभी घायलों की पहचान कोलकता निवासी आयुजीदिन, मोती लासकुर, ओसिदान लासकुर, अमुश लासकुर, सोइदुल लासकुर, मुजुदिन लासकुर, आलम लासकुर व मृतक की पहचान मोजिवर मोल्लाह के रूप में की गई है। सभी लोग कोलकाता से पुनपुन जा रहे थे।
ऋषिकेश
Initiate News Agency (INA), नालंदा, बिहार