देवबंद। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी रामकरण सिंह का स्वागत।
देवबंद। बुधवार को भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने दीपक के नेतृत्व में नवनियुक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी रामकरण सिंह का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान उन्हे क्षेत्र के समस्याओं से भी अवगत कराया गया।भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सीओं कार्यालय पहुंचकर नवनियुक्त सर्किल आफिसर रामकरण सिंह को फूलो का गुलदस्ता भेंट करके उनका स्वागत किया।
![]() |
सीओ रामकरण सिंह का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत करते भीम आर्मी कार्यकर्ता |
इस दौरान दीपक बौद्ध न उन्हे क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराने की उम्मीद जताई। इस दौरान सीओं ने आभार जताते हुऐ कहा कि मुख्यमंत्री के मिशन के अनुसार क्षेत्र में क्राइम कन्ट्रोल करना, जनता से सीधा संवाद करके उनकी समस्याओं का समाधान करना और महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान दिलाना उनकी प्राथमिकताओं में है। इस दौरान गुलाब सिंह एडवोकेट, अजय कुमार, पन्नालाल, अजीत, सोमपाल, मोहित, आदि मौजूद रहे।
शिबली इकबाल
Initiate News Agency (INA), देवबंद