बदायूँ। सरसोता एवं जमुनिया खेड़ा को पर्यटन स्थल बनाने की प्रक्रिया शुरू।
........... डॉ शैलेश पाठक ने पर्यटन मंत्री से मिलकर किया था अनुरोध, भगवान परशुराम की कार्यस्थली हैं दोनो स्थान
बदायूँ। सहसवान के निकट स्थित भगवान परशुराम की कार्यस्थली सरसोता एवं जमुनिया खेड़ा के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन स्थल घोषित करने के लिए ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता डॉ शैलेश पाठक ने पिछले दिनों पर्यटन मंत्री जयशंकर सिंह से मिलकर मांग की थी। पर्यटन मंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रमुख सचिव को प्राथमिकता के आधार पर दोनों स्थानों का निरीक्षण करके कार्रवाई करने का आदेश दिया।
पर्यटन मंत्री के इस कार्य से जहां सहसवान क्षेत्र में दो जगह पर पर्यटन का केंद्र बन जाने की आशा से खुशी की लहर दौड़ गई है वहीं दूसरी ओर भगवान परशुराम के दर्शनीय स्थल के सौंदर्यकरण की आशा से ब्राह्मण संगठनों ने भी खुशी जताई है।आपको बताते चलें की ब्राह्मण क्रांति मोर्चा की ओर से परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में सरसोता में हवन यज्ञ करके इस स्थान के प्रति संगठन के लोगों ने यहां का महत्त्व बताया था इसके अलावा जमुनिया में गंगा किनारे स्थित आश्रम में भी भगवान परशुराम के पिता की तपोभूमि का भी जिक्र किया गया था। डा शैलेश पाठक ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि इन दोनो स्थानों के सौंदर्यकरण से पर्यटकों के आने जाने से स्थानीय लोगो को रोजगार भी मिलेगा और क्षेत्र भी आधुनिक युग अनुसार विकसित होगा।