सिरसिया\श्रावस्ती। भीषण गर्मी में मरीजों व तीमारदारों के गले को नहीं सींच पा रहा है सी.एच.सी में लगा वाटर कूलर खराब।
सिरसिया\श्रावस्ती। जनपद के ब्लॉक सिरसिया में सी.एच.सी पर पेयजल व्यवस्था चरमराई हुई है।इस चिलचिलाती धूप में यहां भर्ती मरीजों को आर.ओ खराब होने से उन्हें ठंडा पानी नहीं मिल रहा है। मरीज के साथ आने वाले परिजन ठंडे पानी के लिए अस्पताल के बाहर से बोतल बंद पानी या पाउच खरीदने को मजबूर हैं।
भीषण गर्मी के मौसम में जैसे ही लोगों की प्यास बढ़ी वैसे-वैसे ही सी.एच.सी सिरसिया में लोगों के हलक सूखने लगे हैं। अस्पताल में लगा आर.ओ सिस्टम खराब पड़ा है मरीज पानी या तो खरीदकर पी रहे हैं या फिर आसपास दिख रहे हैंडपंप या टंकी से भरकर पी रहे हैं। ऐसा नही है कि सी.एच.सी में आर.ओ नहीं लगा या वाटर कूलर नहीं है। यहां वाटर कूलर सहित आरओ लगे हैं, लेकिन पिछले कई महीनों से सी.एच.सी का वाटर कूलर आर.ओ सिस्टम खराब पड़ा है। अस्पताल प्रबंधन उन्हें ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। भीषण गर्मी के दिनों में जहां एक ओर अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं बड़ी संख्या में इलाज के लिए हर उम्र के लोग पहुंच रहे हैं, वहीं पीने के पानी की व्यवस्था न होने से बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
Initiate News Agency (INA) , श्रावस्ती