कन्नौज। गंगा दशहरा पर डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी।
कन्नौज। गंगा दशहरा पर कन्नौज में करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। देर रात से ही यहां के ऐतिहासिक मेहंदीघाट पर श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिये प्रशासनिक अफसर सहित जल पुलिस व गोताखोर भी रात से मुस्तैद कर दिये गये थे।
गंगा दशहरा हर साल नौ जून को मनाया जाता है। कहा जाता है कि ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। उन्होंने इसी दिन राजा भगीरथ के पूर्वजों का उद्धार किया, जिससे उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। इसलिए इस दिन गंगा में स्नान और दान का बहुत ज्यादा महत्व है। कहा जाता है इस दिन जो भी कुछ दान करें उसे 10 की संख्या में करें। और गंगा दशहरा कर दिन गंगा में स्नान करने वालों के सभी पाप धुल जाते हैं।
इस दिन तरबूज, खरबूज, आम, पंखा, शर्बत, मटका आदि के दान का खास महत्व है। कन्नौज के मेहंदीघाट में सुबह से ही जगह जगह श्रद्धालुओं की प्यास बुझाने के लिये शर्बत की छबीले नजर आईं। कन्नौज सहित प्रदेश के कई जिलों से डेढ़ लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं में यहां स्नान किया। प्रशासनिक अफसर लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेते रहे।
रहीश खान
Initiate News Agency (INA), कन्नौज