वीरपुरा नगरा\बलिया। 'नारायण स्मृति समारोह में गरीबों का सम्मान।
वीरपुरा नगरा\बलिया। गौतम जन कल्याण शिक्षा निकेतन के तत्वावधान में 14 जून 2022 दिन मंगलवार को स्व० बृजेन्द्र नारायण सिंह एवं स्व० गजेन्द्र नारायण सिंह की स्मृति में प्रति माह किए जाने वाले 'नारायण सम्मान' का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में वीरपुरा एवं आस-पास के गाँवों में आर्थिक व सामाजिक रूप से अति पिछडे लोगों को सहायता राशि प्रदान की गई। उक्त अवसर पर श्री मनोज कुमार सिंह प्रबन्धक द होराइजन गड़वार, राहुल सिंह व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वहीं इस सम्मान से प्रमिला, सरस्वती, चन्द्रिका डोम, घनश्याम बारी, आरती गुप्ता, फिरोज हासमी, कंचन शर्मा, झुरी डोम, रामाबाई चौहान, कोशिली देवी सरस्वती देवी, जानकी देवी, रमावती देवी, सुर्यवली गोंण, नकछेदी वर्मा, भरत बारी, लैला खातुन, हरीशंकर खरवार, लीलावती देवी, जितेन्द्र गोंण, संगीता लाभान्वित हुए।आई एन ए हरदोई डेस्क