बदायूँ। आपातकाल की यातनाओं को देश भुला नहीं है: बी.एल.वर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री
बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान अंग वस्त्र भेंटकर एवं स्मृति चिन्ह देकर केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा एवं जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सम्मानित किया। केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा आज एक ऐसा दिन है जिसे हम भूल नहीं सकते 25 जून 1975 को देश के अंदर कांग्रेस की सरकार ने आपातकाल लगाया था, आपातकाल के दौरान जो लोग संघ से जुड़े थे या जो लोग राष्ट्र के लिए काम करते थे, ऐसे लोगों को कांग्रेस की सरकार ने जेल में डालने का काम किया एवं उनके साथ अत्याचार किया, उनको यातनाएं सहनी पड़ी।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि आज का दिन इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा कि आज के दिन 25 जून को आपातकाल लगाया गया था, जिसको हम काला दिवस भी कहते हैं आज हम सब इस देश में रह रहे हैं। वास्तव में लोकतंत्र सेनानियों ने इस देश और समाज के लिए जो त्याग, तपस्या और संघर्ष किया उसको कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम को सांसद बदायूं डॉ० संघमित्रा मौर्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक/लोकतंत्र सेनानी प्रेमस्वरूप पाठक ने संबोधित किया। लोकतंत्र सेनानियों ने भी कार्यक्रम में अपने-अपने अनुभव साझा किये। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र मोहन शर्मा ने किया।
इस मौके पर चेयरमैन दीपमाला गोयल पूर्व मंत्री राममूर्ति लाल सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह राजपूत गोविंद पाठक अंकित मौर्य अग्रवीर गुर्जर रामप्रकाश सुरेंद्र सिंह आत्मप्रकाश बलवीर सिंह दिग्गज गुप्ता समेत तमाम लोकतंत्र सैनानी उपस्थित रहे।