नालंदा/बिहार। भूमि विवाद में चली लाठी डंडे।
ऋषिकेश (संवाददाता)
नालंदा/बिहार। हिलसा थाना क्षेत्र के कुर्था गांव में भूमि विवाद में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। जिससे गांव रण क्षेत्र में तब्दील हो गया।
मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि मुन्ना रविदास और सुभाष रविदास के बीच पूर्व से जमीन का विवाद चला आ रहा था। शाम को दोनो गुट आपस में भीड़ गए और देखते-ही-देखते दोनो तरफ से लाठियां बरसने लगी। जिसमे मुन्ना रविदास, सोनू रविदास, छबील रविदास, सुभाष रविदास, लवकुश रविदास एव रुक्मिणी देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई।
सभी जख्मी को इलाज के लिये हिलसा अनुमण्डलीय अस्पताल में लाया गया। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई।