नालंदा\बिहार। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।
ऋषिकेश (संवाददाता)
नालंदा\बिहार। केंद्रीय मंत्री विधुत नवीन एवम नवीकरणीय ऊर्जा भारत सरकार आर के सिंह नालंदा खंडहर पहुँचे।इस अंतरास्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लोगो को संबोधित किया।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने लोगो बधाई दी।इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नालंदा स्थित प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर में केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह के नेतृत्व में लोगों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने योग के अलग-अलग आसनों का अभ्यास किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योग हमारे शरीर को निरोगी रखता है। प्रतिदिन योग करने से शारीरिक और मानसिक बीमारियां दूर रहती है। उन्होंने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय को लेकर कहा कि यह दुनिया का सबसे प्राचीनतम विश्वविद्यालय था, जो नालंदा के लिए गौरव की बात है। इस गौरव को पुनः प्राप्त करना है। इस बार आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के मौके पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाना हम भारतीय के लिए गौरव का विषय है।योग करने से जहां शारीरिक विकास होता है वही शांति भी मिलती है।
आज नालंदा विश्वविद्यालय के परिषर में योग दिवस मनाना वाकई हमारे लिए भी एक प्रेरणा है क्योंकि नालंदा विश्वविद्यालय कभी लोगो को ज्ञान की रौशनी देने का काम किया।हम उसी नालंदा विश्वविद्यालय को जीवित करने का गौरव प्राप्त हुआ है।हमेशा नालंदा बुद्ध और ज्ञान की धरती है हमेशा लोगो को ज्ञान देने का काम किया है।