जौनपुर। प्राकृतिक सम्पत्ति को संरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारीः लायन्स परिवार
......... लायन्स क्लब मेन ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिये किया प्रेरित
जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से उमेशोनाथ मन्दिर परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके बाद इस वर्ष की थीम ओनली वन अर्थ अर्थात प्रकृति के साथ सद्भाव स्थापित करना विषय पर संगोष्ठी हुई। मण्डल डायबिटीज चेयरमैन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि हरियाली प्रकृति का वरदान है। हरियाली पृथ्वी का श्रृंगार है। पेड़-पौधे धरती की शोभा हैं। स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से पेड़-पौधे स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं।
प्रकृति से मिलने वाली सम्पत्ति से मानव जीवन, पशु पक्षी और संपूर्ण जीव जगत का जीवन चलता है। चार्टर सचिव अरुण त्रिपाठी ने कहा कि विश्व के देश आधुनिकता की ओर बढ़ रहे हैं लेकिन लापरवाहीयो के कारण पर्यावरण खतरे में हैं। महंत महेन्द्र नाथ त्यागी ने कहा कि पर्यावरण दिवस लोगों को पर्यावरण के प्रति सचेत रहने और पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु मनाया जाता है, इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगायें।
Initiate News Agency (INA), जौनपुर