कासगंज। बाबूजी कल्याण सिंह के चेहरा भूल गए भाजपा विधायक देवेंद्र राजपूत।
........... जिला अस्पताल मोड़ पर लगाये गए सूचना द्वार पर फ़ोटो पंडित दीनदयाल उपाध्याय का और नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का।
कासगंज। राम मंदिर आंदोलन की पुरोधा कहे जाने वाले हिन्दू हृदय सम्राट जैसी उपाधियों से अलंकृत यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय कल्याण सिंह ने अपनी जिंदगी का एक हिस्सा महत्वपूर्ण हिस्सा भारतीय जनता पार्टी को समर्पित कर दिया था, यहां तक कि उन्होंने अपने एक अभिभाषण में मरने के बाद भाजपा के झंडे में लिपट कर जाने की इच्छा जताई थी।
लेकिन बाबूजी कल्याण सिंह की कर्मस्थली कही जाने वाली कासगंज के सदर भाजपा विधायक को अब शायद उनका चेहरा तक याद नहीं है, हमे ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि शहर के मथुरा बरेली राजमार्ग पर स्थित जिला अस्पताल के रास्ते पर लगाए गए सूचना द्वार पर जो सूचना अंकित है उसमें फोटो भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का है , और नीचे नाम पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का है। दूसरी तरफ भाजपा के सदर विधायक देवेंद्र राजपूत और एटा कासगंज से सांसद तथा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के सुपुत्र राजवीर सिंह राजू भैया का भी फोटो लगा है, अब यह लापरवाही कैसे हुई और किसने कि यह जांच का विषय है।