सम्भल। दंपति सहित बच्चा एड्स संक्रमित, जिम्मेदार कौन?
उवैस दानिश/सम्भल। सम्भल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला ने एड्स संकृमित युवक पर धोखा देकर शादी कर उसे संकृमित करने का आरोप लगाया है आरोप के अनुसार उनसे पैदा हुआ बच्चा भी एचआईवी पाजिटिव है। महिला ने धोखा देकर शादी कर संकृमित करने तथा फिर दहेज के लिए घर से मारपीट कर निकाल देने के मामले में पुलिस से न्याय की फरियाद की है।
कथित रूप से पति के संपर्क में आकर संकृमित हुई महिला हयातनगर थाना इलाके की है। आरोप के अनुसार करीब दो साल पहले बदायूं जनपद में उसकी शादी हुई। पिछले दिनों वह बीमार हुई जब चैकअप कराया तो एचआईवी पाजिटिव निकली यही नहीं उसका बच्चा भी एचआईवी संकृमित निकला। महिला का आरोप है कि जिस लड़के से उसकी शादी हुई वह एड्स संकृमित था। लड़के तथा उसके घर वालों ने एड्स को छुपाकर धोखे से शादी कर दी। आरोप के अनुसार उसका पति अब अंतिम स्टेज में है। एचआईवी पाजिटिव महिला अपने संकृमित बच्चे को लेकर एसपी के यहां पहुंची और आरोपी पति तथा ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार की है। वहीं एसपी ने बताया कि महिला थाना द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
चक्रेश मिश्रा, एसपी सम्भल
अब बड़ा सवाल ये है कि पुलिस कार्रवाई केस दर्ज होने तक सीमित हो सकती है परंतु जिस पति और ससुरालियों ने इस महिला को एड्स के मुंह में धकेला है केस दर्ज होने से महिला को अपनी जिंदगी तो वापस नहीं मिलेगी वहीं एड्स संकृमित द्वारा जो संकृमित बच्चा पैदा किया गया उसका भी अब क्या होगा?