अयोध्या। विधानसभा के चुनाव में जो बूथ हम हार गए थे, उसे जीतने का लक्ष्य लेकर चले कार्यकर्ता- केशव प्रसाद मौर्य
अयोध्या। जनपद में भारतीय जनता पार्टी का नया कार्यालय बन गया और उसका उद्घाटन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया कार्यालय के उद्घाटन के समय उप मुख्यमंत्री के उद्बोधन में मिशन 2024 पूरी तरह से दिखाई पड़ा।भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय के उद्घाटन के दौरान चुनावी मोड में नजर आए डिप्टी सीएम केशव मौर्या। केशव मौर्य ने कार्यकर्ताओं से कहा।
जो बूथ हम विधानसभा चुनाव में हार गए थे उस बूथ को जीतने का लक्ष्य लेकर चलिए। 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से 75 प्लस सांसद संसद में भेजना है।कार्यकर्ताओं से कहा चिंता मत कीजिएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा कीजिएगा। उस भरोसे के लायक क्या कोई देश में नेता है।क्या कोई मोदी जी के टक्कर का नेता है। विश्वास युक्त युग निर्माता नेता है मोदी जी। देश को दुनिया में उस स्थान को गौरवशाली प्रभावशाली भूमिका दिलाने के लिए जिसे विश्व गुरु कहते हैं और वह बनाने की जिम्मेदारी हमारी आपकी है।
अगर लगातार 25 साल तक भाजपा रहेगी तो जिन कार्यकर्ताओं के मन में आता है कि वह भी किसी सदन तक पहुंचे विधायक बने सांसद बने एमएलसी बने।आजकल आवेदन देने वालों की संख्या बढ़ गई है।अगर 25 साल तक भाजपा रही तू क्या कोई प्रमुख कार्यकर्ता किसी सदन तक जाने से वंचित रह पाएगा- केशव मौर्या।
देव बक्श वर्मा
Initiate News Agency (INA), अयोध्या