देवबंद। पानी समिति की महिलाओं को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया, पानी किट का वितरण भी किया गया।
शिबली इकबाल/देवबंद। भारतीय महिला कल्याण एवं बाल विकास शोध संस्थान द्वारा पानी समिति की महिलाओं को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें प्रतिभाग करने वाली समिति की महिलाओं को पानी किट का वितरण भी किया गया।
![]() |
पानी की किट का वितरण करते अधिकारी |
सोमवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत ब्लॉक कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी आजम अली ने किया। इस प्रशिक्षण में 40 ग्राम पंचायतों से लगभग 200 महिलाओं व ग्राम प्रधानों ने हिस्सा लिया। पिंकी शर्मा, दिशा गोयल, अंकित सिंह द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत से पांच-पांच महिलाओं को पानी किट के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। सिखने के बाद महिलाओं का टेस्ट भी लिया गया। जल निगम टीम से जिला समन्वयक अंकुर शर्मा ने जल जीवन मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी आईएसए कॉर्डिनेटर अंजू देवी ने पानी समिति के कार्यों पर प्रकाश डाला। कॉर्डिनेटर मो. सऊद ने बताया कि पानी की 10 प्रकार की जांच होती है। हमें जांच करते समय सभी तरह की सावधानियों पर विशेष रुप से ध्यान देना है। साथ ही ग्राम पंचायत से पानी की जांच करते रिपोर्ट को एसडब्ल्यूएसएम को भेजनी है। कार्यक्रम में महिलाओं और ग्राम प्रधानों को पानी किट का वितरण किया गया। इसमें महिपाल सिंह, सिद्धांत गौतम, महताब, सचिन, अभिषेक, सुषमा आदि मौजूद रहे।