अयोध्या। 44°C पहुंचा तापमान, आग बरसती धूप में बाहर निकलना मुश्किल।
........... उमस व गर्मी से लोग हुए बेहाल,दोपहर में सड़को पर सन्नाटा
अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या मैं आग बरसती धूप 44 सेल्सियस तापमान की गर्मी से लोग हो रहे हैं व्याकुल। एक तरफ जहां भयंकर गर्मी पड़ रही है। चिलचिलाती धूप हो रही है। लोग पसीना से पसीना हो रहे हैं। बाहर निकलना कठिन हो गया है। ऐसे में बिजली की आंख मिचौली भी आम लोगों के लिए मुश्किल खड़ी किए हैं। ग्रामीण अंचल में देखा गया है की किसान अपनी फसलों को सूखने से बचाने के लिए दिन रात एक कर रहा है। बिजली आती है, पानी खेत तक पहुंचता है, कट जाती है। फिर जब आती है तो फिर यही हाल होता है। ऐसे में खेत की सिंचाई ना होने से फसलें सूख रही है। यही हाल शहरी क्षेत्र का है। भयंकर गर्मी में आम लोगों का जीना दुश्वार हो गया है बड़े लोगों के यहां एसी कूलर चल रहे हैं बिजली नहीं रहती है तो भी इनवर्टर और जनरेटर से काम चल जाता है किंतु मध्यम और निम्न वर्ग के लोगों के लिए मात्र एक बिजली का ही सहारा है बिजली न रहने से लोगों को प्राकृतिक हवा या देसी पंखा का सहारा लेना पड़ रहा है भयंकर गर्मी में रोजगार भी चौपट हो गया है बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तापमान 44°C पहुंच गया है। उमस भरी गर्मी से लोग हुए बेहाल है।
दोपहर होते ही शहर का तापमान 44 °C के पार पहुंच गया। आसमान से बरसती आग और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग की मानें तो अभी कुछ दिनों तक यह स्थित बनी रहेगी। बारिश के आसार नहीं है। सुबह से ही सूर्य की किरणें आग बरसाना शुरू कर देती है।। बढ़ते दिन के साथ ही पारा में भी इजाफा हो जाता है। दोपहर यह आकड़ा 44 °C के पार पहुंच गया। गत पांच साल पहले सात जून का इतनी गर्मी पड़ रही है। पिछले चार साल सात जून का शहर का तापमान 40 °C के आसपास रहा। 2017 में सात जून का अयोध्या में 43°C तापमान दर्ज किया गया। इस बार गर्मी ने रिकार्ड बनाया है। उमस भरी गर्मी और तेज धूप से लोग बेहान नजर आए। पूर्वी हवा के चलते गर्मी में और इजाफा देखने को मिला। गर्मी के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
देव बक्श वर्मा
Initiate News Agency (INA), अयोध्या