अयोध्या। 24 घंटे में अयोध्या पुलिस ने किया डबल मर्डर का खुलासा, प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी युवक व साथी को उतार दिया मौत के घाट।
अयोध्या। जनपद पुलिस ने हैदरगंज थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। यह जानकारी एसएस पी शैलेश पांडे ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारो को दी। उन्होंने बताया कि घटना में पिता-पुत्र समेत पांच हत्या आरोपी गिरफ्तार किये गए है। पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों युवकों की हत्या आशनाई के कारण हुई है। मृतक रवि मोदनवाल का अवैध संबंध हत्या आरोपियों के परिवार की युवती से था।
घटना वाले दिन वह अपने मित्र मनोज मोदनवाल के साथ गोसाईगंज आया था। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गोसाईगंज कस्बे में डंडे से मार कर लड़की के परिजनों ने युवकों की हत्या कर दी। प्रतापगढ़ के रहने वाला रवि मोदनवाल अपने साथी के साथ अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। थाना हैदरगंज के हैदरगंज कस्बे के बाहर ब्रम्ह बाबा तिराहे दोनों युवकों का शव मिला था। आरोपियों ने दोनों लड़को के मोबाइल और कागजो को भी जला दिया था। तथा उनकी गाड़ियों को अम्बेडकर नगर बार्डर के पास ले जाकर लावारिस हालत में छोड़ दिया था। आरोपियों ने सभी साक्ष्यों को मिटाने की पूरी कोशिश की लेकिन पुलिस व एसओजी टीम ने सर्विलांस के मदद से हत्यारो को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी श्री पांडेय ने बताया कि दोनो युवकों की गोसाईगंज में हत्या कर हैदरगंज क्षेत्र में शव फेंका गया था।शव को पिकअप से फेंकने वाले दोनों युवक अयोध्या के थाना राम जन्मभूमि क्षेत्र के निवासी है। हत्या में शामिल पांच और लोगों की तलाश पुलिस कर रही है। हत्या में प्रयुक्त डंडा पिकप व मृतक का बैग पुलिस ने बरामद कर लिया है।