कैसरगंज\बहराइच। दूसरी बार आई.ए.एस. में लहराया परचम, हासिल की 206वीं रैंक
............ आई.ए.एस. आनंद कुमार सिंह का सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
........... जनपद व क्षेत्रवासियों ने दी बधाई, दिखा हर्ष का माहौल
कैसरगंज\बहराइच। देश की उच्चतम परीक्षा आई.ए.एस. में दूसरी बार 206वीं रैंक हासिल करने के बाद बुधवार को आईएएस आनंद कुमार सिंह अपने पैतृक गृह जनपद बहराइच पहुंचे। बहराइच आगमन पर कैसरगंज तहसील मुख्यालय पर आईएएस आनंद कुमार सिंह का जोरदार स्वागत किया गया।
जिले के विकास खंड हुजूरपुर अंर्तगत सिंहपुर गांव निवासी कृषक व शिक्षक परिवार से ताल्लुक रखने वाले आनंद कुमार सिंह ने आईएएस परीक्षा में लगातार दूसरी बार परचम लहराया है। इस बार उन्होंने 206 वी रैंक हासिल की है। बुधवार को आनंद कुमार सिंह के जिले में पहुंचने पर उनके स्वागत में कैसरगंज में विभिन्न संस्थाओं के बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान आनंद कुमार सिंह का स्वागत करने वालों की होड़ लगी रही। तहसील मुख्यालय पर आनंद कुमार सिंह के वाहन को रुकते ही आमजन ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और मिठाइयां खिलाकर जोश खरोश से स्वागत कर बहराइच जनपद का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी। आई.ए.एस. आनंद कुमार सिंह का स्वागत करने वालों में कैसरगंज थाना प्रभारी दद्दन सिंह, देव शरण सिंह एडवोकेट, अभिषेक सिंह, ग्राम प्रधान सिंहपुर, जी.एम. क्लीनिक डायरेक्टर डॉ. योगेश प्रताप सिंह, विजय सिंह साजन, अवधेश सिंह, सूरज सिंह , महेश यादव, अंकुर सिंह हुजुरपुर, देवेंद्र सिंह चुलम्भा, समाजसेवी वी.पी.सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Initiate News Agency (INA) , बहराइच