देवबंद। प्रधानमंत्री की माता हरिबेन मोदी का भाजपाईयों ने मनाया 100 वां जन्मदिन।
देवबंद। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन का 100वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर उनके स्वास्थ और लंबी आयु की कामना की।शनिवार को मोहल्ला नया बांस स्थित जोगिंदर के निवास पर हुए कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश जन कल्याण मंच के अध्यक्ष चैधरी ओमपाल सिंह ने कहा कि हीराबेन ने नरेंद्र मोदी के रूप में देश को एक ऐसा हीरा दिया है।
![]() |
प्रधानमंत्री की माता का जन्मदिन मनाते भाजपाई |
जिसने पूरी दुनिया में देश का नाम चमकाने का काम किया। पीएम मोदी ने 15 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और आठ साल देश की सेवा करते हुए देशवासियों का सर गर्व से ऊंचा किया है। इसमें खेमकरण कश्यप,सभासद सुभाष, टिंकू जाटव, अजय, विनोद जाटव आदि मौजूद रहे।
शिबली इकबाल
Initiate News Agency (INA), देवबंद