देवबंद। बाइक और साइकिल की टक्कर में बुजुर्ग सहित दो घायल
देवबंद। बाइक और साइकिल की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग घायल हो गया। जबकि इसमें बाइक सवार को भी चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए सरकारी में भर्ती कराया गया।
जहां से बुजुर्ग को नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।दोपहर करीब 1.30 बजे हाईवे पर स्थित जेल के सामने मुजफ्फरनगर की ओर से आई तेज गति बाइक ने सड़क के किनारे चल रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी।
![]() |
बाइक और साइकिल की टक्कर में घायल बुजूर्ग |
जिसमें वह घायल हो गया। टक्कर लगने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिसमें उसका चालक भी घायल हो गया। बाद में राहगीरों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बेहोशी की हालत में बुजुर्ग को नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि बाइक सवार नागल निवासी अरविंद कुमार का उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग कौन है इसके बारे में पता नहीं चला है। होश में आने पर उसके बारे में कुछ पता चल पाएगा।
शिबली इकबाल
Initiate News Agency (INA), देवबंद