धामपुर\बिजनौर। मिशन शक्ति के तहत पुराना धामपुर में महिलाओं को जागरूक कर सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
धामपुर\बिजनौर। जानकारी के अनुसार ग्राम पुराना धामपुर में प्रधान रविया कफिल के आवास पर पुलिस ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। महिलाओं से सीधे वार्ता कर सरकार से मिलने वाली योजनाओं की बाबत जानकारी ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय अग्रवाल ने सभी को स्मार्ट पुलिसिग, मिशन शक्ति और यूपी 12 के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में रात 10 बजे के बाद यदि महिलाओं को आवागमन के लिए साधन नहीं मिल पा रहा तो वह 112 डायल कर पुलिस की मदद ले सकती हैं इस नंबर पर मिलने वाली सुविधा के तहत पुलिस महिलाओं को सीधे उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाने का काम करेगी।
क्राइम इंस्पेक्टर प्रवेश पाठक ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, कन्या सुमंगला, जननी कल्याण योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य, आवास योजना सहित सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी थी। महिला दरोगा मंजू राठी ने भी महिलाओं से आत्म सम्मान के साथ समाज में रहने तथा महिलाओं से एक दूसरे का सम्मान करने का आह्वान किया। इससे पूर्व कस्बा इंचार्ज सुबोध पाल तथा दरोगा सर्वेश खान ने कई महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही निस्तारण कराया तथा कुछ को जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया। प्रधान पति कफील अहमद ने महिलाओं से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
दिनेश कुमार प्रजापति
Initiate News Agency (INA), धामपुर जनपद बिजनौर