श्रावस्ती। महिला पर धारदार हथियार से हमला, हालत गम्भीर जिला अस्पताल बहराईच रेफर।
.......... अपराधियों के हौशले बुलंद है, पुलिस का जरा भी खौफ अपराधियों में नही रहा है।
........ बेखौफ दबंगो ने धारदार हथियार से महिला को मरणासन्न कर पुलिस को चुनौती देकर फरार हो गए।
श्रावस्ती। सोनवा थाना क्षेत्र के चिचड़ी गांव का है। जहां पर बेखौफ दबंगो ने एक महिला पर कहर बरपा दिया।महिला पर दबंगो ने धारदार हथियार से हमला किया जिससे महिला की दोनों आंखें बुरी तरह से जख्मी हो गयी और सिर भी फट गया। ग्रामीणों ने महिला को तड़पता व लहूलुहान देख पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने महिला को एम्बुलेंस की सहायता से जिलाअस्पताल भिनगा पहुँचाया। जहां डॉक्टरों ने प्रथम उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर बहराईच रेफर कर दिया। महिला अभी भी जन्दगी और मौत की जंग लड़ रही।
![]() |
अरविंद कुमार मौर्य एसपी ,श्रावस्ती |
वही घायल महिला के देवर ने चिचड़ी गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के ही युवक ने वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित के देवर ने बताया कि घायल के साथ रेप व छेड़छाड़ में असफल होने पर युवक ने क्रूरता किया।वही पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि पीड़िता के परिजन के प्रथनापत्र के आधार पर युवक पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगा दी गयी है। जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही की जायेगी।
सर्वजीत सिंह
Initiate News Agency (INA), श्रावस्ती यूपी