सम्भल। साढ़े तीन फिट के मौहम्मद रेहान बने है दूल्हा।
सम्भल। दो फिट के शामली के अजीम भले ही शादी के लिए फरियाद कर रहे हों मगर संभल के साढ़े तीन फिट के मौहम्मद रेहान इस मामले में खुशकिस्मत रहे हैं रेहान आज दूल्हा बने वे दुल्हन लेने को रामपुर के शाहबाद में बारात लेकर रबाना हुए हैं।
![]() |
मौहम्मद रेहान साड़े तीन फिट का दूल्हा |
शामली के दो फिट के अजीम की तर्ज पर संभल के चमन सराय के मौहम्मद रेहान हैं। जिनकी लंबाई साढ़े तीन फिट है.रेहान भी बरसों से शादी का इंतजार कर रहे थै जो आज पूरा होने जा रहा है। रामपुर जनपद के शाहबाद में तीन फिट की लड़की से आज रेहान की शादी होनी है। दुल्हन लेने निकले रेहान की बारात में बैंड बाजा गाड़ी सब है बाराती भी उनके साथ हैं। रेहान की बारात को देखने को जहां बच्चे भी उमड़े हैं वहीं रेहान ने आज के दिन को बहुत खुशी वाला बताया है लोग सोशल मीडिया और फोन पर शादी की बधाई दे रहे हैं।
एक बात तो अब करीब करीब तय है जहां साड़े तीन फिट के रेहान की बारात देखने को लोग उमड़े हैं उससे ज्यादा लोग उस समय भी उमड़ने की उम्मीद है जब वे तीन फिट की दुल्हन लेकर लौटेंगे वहीं रेहान की शादी संभल में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिलहाल रेहान अजीम के मुकाबले मे बाजी मारते नजर आ रहे हैं।
उवैस दानिश
Initiate News Agency (INA), सम्भल