नालंदा\बिहार। गोली मारकर हत्या
नालंदा\बिहार। ज़िले के बिंद थाना क्षेत्र मकनपुर गांव में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। मृतक राजबल्लभ यादव का 23 वर्षीय पुत्र गोल्डेन कुमार है। वह लड़ाई में बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहा था। गोली मारने का आरोप सारे थाना क्षेत्र बड़ेपुर गांव निवासी अनुज कुमार पर लगाया जा रहा है। अनुज, गोल्डेन का बहनोई है। ग्रामीणों की माने तो अनुज अपनी ससुराल आया हुआ था।
![]() |
परिजन |
वहां से घर लौटने के दौरान टेम्पो चालक से उसका झगड़ा हो गया। कहासुनी के बाद वह बड़ेपुर चला गया और वहां से हथियार लेकर वापस मकनपुर पहुंच गया। वह टेम्पो चालक से फिर से झगड़ा करने लगा। गोल्डेन बीच बचाव करने के लिए पहुंचा और अपने बहनोई को पकड़कर हटाने लगा। इसी दौरान पिस्तौल से गोली चली और उसके सीने में लग गयी। परिजन उसे इलाज के लिए बिहार शरीफ ले गया। वहां उसकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ऋषिकेश
Initiate News Agency (INA), नालंदा, बिहार