कानपुर। भ्रष्टाचार के विरोध में सिंचाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
........... कर्मचारियों ने ई स्थानांतरण का विरोध जताया
कानपुर। भ्रष्टाचार के विरोध में सिंचाई कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन जनपद अध्यक्ष मनोज कुमार सचान के नेतृत्व में किया गया। मिनिस्टीरियल एसोसियेशन इरिगेशन डिपार्टमेन्ट, उत्तर प्रदेश, की प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक को सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद मंत्री अमित कुमार ने कहा कि ताराचन्द्र सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ व मुख्य अभियन्ता सन्तोष कुमार मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी (ई-4क) सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार व अनियमितता के विरुद्ध आन्दोलन चलाया जाये, साथ ही मिनिस्टीरियल एसोसियेशन इरिगेशन डिपार्टमेन्ट, उत्तर प्रदेश, के पैड का जालसाजी कर उपयोग करने वाले रामलाल यादव व अन्य के विरुद्ध कार्यवाही की माँग को लेकर चरणबद्ध आन्दोलन चलाया जाये।
उक्त से आपको संघ के पत्रांक: 285, मि0ए0इ0 डि0उ0प्र0, दिनांक: 06-05-2022 द्वारा अवगत भी कराया गया।हम धरने के माध्यम से मांगे प्रोन्नति प्राप्त समस्त कर्मचारियों की पदस्थापना उसी जनपद में ही की जाये। प्रोन्नति प्राप्त कर्मचारियों के औपचारिक आदेश की तिथियों से वित्तीय लाभ कार्यरत खण्ड में ही दिया जाये। 2 निजी अनुरोध को छोड़कर किसी भी कर्मचारियों का स्थानान्तरण जनपद से बाहर न किया जाये। चुनाव आचार संहिता से पूर्व किये गये प्रोन्नति आदेश के औपचारिक आदेश, आपत्ति लगाकर वापस किये जा रहे है। इस तथ्य की जाँच कराकर दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये। गत वर्ष किये गये स्थानान्तरण में बरती गयी अनियमितताओं की जाँच करायी जाये। 5 ई-वर्क प्रणाली में लिपिक संवर्ग के कार्यों को यथावत् रखा जाये, लिपिक संवर्ग के कार्यों एवं उत्तरदायित्वों में कटौती न की जाये।
मुख्यमंत्री के संकल्प भ्रष्टाचार के विरूद्ध "जीरो टालरेन्स" के संकल्प को दृष्टिगत रखते हुए वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्रदेश के जिन 03 खण्डों में सर्वाधिक भुगतान किया गया है, उसकी उच्च स्तरीय जॉच करायी जायें।
संगठन के सम्बन्ध मे जाँच समिति की रिपोर्ट दिनांकः 22-03-2022 को विभाग को प्राप्त हो गयी। प्रमुख आन्दोलन के अगले चरण में दिनांकः 26-05-2022 को समस्त जिला मुख्यालयों में धरना व जिला शाखाओं के माध्यम से आपको ज्ञापन प्रेषित किया जायेगा। दिनांक: 30-05-2022 को पूरे प्रदेश में एक दिन का कार्य बहिष्कार किया जायेगा। विरोध प्रदर्शन में जनपद अध्यक्ष मनोज कुमार सचान, जनपद मंत्री अमित कुमार, रवि तिवारी हरगोविंद सिंह जयकरण सिंह कविता सिंह हिमांशु जैन गौरव कुमार गुप्ता ऊषा सिंह सर्वेश कुमार शर्मा मनीष बनर्जी योगेंद्र कुमार मौजूद रहे।
इब्ने हसन ज़ैदी
Initiate News Agency (INA) , कानपुर