कानपुर। कांग्रेसियो ने निकाली नेहरू सन्देश पदयात्रा।
कानपुर। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि को आज सांप्रदायिक सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया । इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी उत्त्तर की ओर से नेहरू संदेश पदयात्रा निकाली गई। गांधी प्रतिमा फूल बाग से शुरू हुई इस नेहरू संदेश पदयात्रा में राम धुन गाते हुए कांग्रेसी चल रहे थे।
अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी, पूर्व विधायक भूधर मिश्रा और नेक चंद पांडे की अगुवाई में कांग्रेसियों ने सांप्रदायिक सौहार्द का नारा बुलंद किया। विभिन्न मार्गो से होते हुए नेहरू प्रतिमा घंटाघर पहुँची पदयात्रा सभा में तब्दील हो गई । जहां संबोधन में कांग्रेसियों ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के कार्य आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है । कांग्रेस नेताओं ने सांप्रदायिक सौहार्द के अपने संकल्प को एक बार फिर दोहराया।
इब्ने हसन ज़ैदी
Initiate News Agency (INA) , कानपुर