कन्नौज। सिंचाई विभाग ने पानी न छोड़ा तो तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे:- किसान
कन्नौज। सूख रही फसलों को बचाने के लिये किसान आंदोलित हो उठे हैं। यहां के तिर्वा विधानसभा क्षेत्र के कई गांवो में पानी संकट के चलते हजारों बीघा मूंगफली, उड़द , मक्का और मूंग की फसल सूखने की कगार पर हैं। उनका कहना है कि सिंचाई का एकमात्र साधन रजबहा है, लेकिन सिंचाई विभाग उसमें पानी नही छोड़ रहा। फसल सूखने से बर्बाद हो रहे किसानों का कहना है कि अगर जल्द पानी न छोड़ा गया तो तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन होगा।
![]() |
किसान |
कन्नौज के तिर्वा रजबहा के पास प्रदर्शन कर रही यह भीड़ अन्नदाताओं की है। यहां के गुंदारा सहित कई गांवो के अन्नदाता अपनी फसल बचाने के लिये आंदोलित हैं। इनका कहना है की मौजूदा फसलें जो बोई हैं उनके इतने दाम बाजार में नही मिलते की डीजल से सिंचाई की जा सके। गांवो से होकर निकलने वाली छोटी नहर ही इनका सिंचाई का मुख्य साधन है, लेकिन नहर सूखने के कारण इनकी मक्का, मूंगफली, उड़द और मूंग की फसल सूखने की कगार पर है। फसल बर्बाद होती देख मायूस अन्नदाता अब आंदोलन की राह पकड़ रहा है। इनका कहना है कि रोस्टर से पानी छोड़े जाने के चक्कर में हमारी पूरी फसल चौपट हो जाएगी। अगर जल्द सिंचाई विभाग ने पानी न छोड़ा तो तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
रहीश खान
Initiate News Agency (INA), कन्नौज