नालन्दा\बिहार। पीट पीट कर हत्या।
नालन्दा\बिहार। राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत चमरडीहा गांव में शुक्रवार को भूमि-विवाद में रॉड व डंडे से पीट-पीटकर एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। वही इस घटना में छोटा भाई गौतम कुमार भी जख्मी हो गया। हत्या का आरोप गोतिया के बदमाशों पर लग रहा है। मृतक की पत्नी बिहार पुलिस में आरक्षी बताई जा रही है।
![]() |
मृतक का रिश्तेदार |
बबलू कुमार के परिवार ने बताया कि गोतिया लालू महतो से भूमि-विवाद चला आ रहा था। अधेड़ भाई के साथ बाजार से लौट रहे थे। उसी दौरान रास्ते में पूर्व से घात लगाए करीब दर्जन भर बदमाशों ने दोनों को घेर लिया और लाठी डंडे से दोनों की पिटाई करने लगें। आस पास के लोग शोर सुन दौड़े तो बदमाश वहाँ से फरार हो गया। घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गंभीर रूप से जख्मी को विम्स रेफर कर दिया गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। विम्स से पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही बबलू कुमार की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन शव लेकर सदर अस्पताल आ गए। जहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि की। इसके बाद परिजनों की चीत्कार सदर अस्पताल में गूंजने लगी।
ऋषिकेश
Initiate News Agency (INA), नालंदा, बिहार