Header Ads

  • INA BREAKING NEWS

    बलिया। राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।

    बलिया। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के तत्वाधान में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 14.05.2022 को किया जाना है। जिसके व्यापक प्रचार-प्रसार और जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिये प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया हिमांशु भटनागर द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व एवं उपयोगिता और कार्य पारदर्शिता और व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु एक प्रचार वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।


    उक्त प्रचार वैन का उद्देश्य जन-जन तक राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व को बताना है तथा जनसामान्य को यह बताना है कि वह अपने किस तरह के मामलें को राष्ट्रीय लोक अदालत में लगाकर, सस्ता व सुलभ न्याय प्राप्त कर सकते है। उक्त कार्यक्रम के दौरान दिनेश कुमार मिश्रा, विशेष न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी.), हुसैन अहमद अंसारी अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-3/नोडल अधिकारी (लोक अदालत), महेश चन्द्र वर्मा विशेष न्यायाधीश (ई.सी.एक्ट), गोविन्द मोहन अपर जनपद न्यायाधीश (पाक्सोएक्ट), ओमकार शुक्ला अपर जनपद न्यायाधीश, ओमप्रकाश अपर जनपद न्यायाधीश, नितिन कुमार ठाकूर अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-।, श्री अरूण कुमार तृतीय अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-।।, विनोद कुमार अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी.-।।।, सुरेन्द्र प्रसाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सर्वेश कुमार मिश्र प्रभारी सचिव/सिविल जज (सी0डि0), तपस्या त्रिपाठी प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अविनाश कुमार मिश्रा सिविल जज (जू0डि0) पूर्वी, राहूल आनन्द न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, अरूण कुमार गुप्ता सिविल जज (जू0डि0) पश्चिमी, राजीव रंजन मिश्रा, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, सुमित गुप्ता सिविल जज (जू0डि0), धम्म कुमार सिद्धार्थ सिविल जज (जू0डि0), प्रवीण कुमार प्रियदर्शी सिविल जज (जू0डि0), धमेन्द्र कुमार भारती सिविल जज (जू0डि0), शशी किरन सिविल जज (जू0डि0), सी0ओ0 सीटी भूषण वर्मा, क्रिमिनल व सिविल बार के अध्यक्षगण, अधिवक्तागण, समस्त कर्मचारीगण, वादकारीगण व अन्य लोग उपस्थित रहें। जनपद बलिया के समस्त जनसामान्य से यह अपेक्षा की जाती है कि वह अपने मामलों की त्वरित न्याय के लिये सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय परिसर बलिया से सम्पर्क कर सकते है।

    सैय्यद आसिफ़ हुसैन जै़दी

    Initiate News Agency (INA), बलिया 

    Post Top Ad


    Post Bottom Ad


    Blogger द्वारा संचालित.