अयोध्या। 5 जून को राज ठाकरे के अयोध्या आगमन को लेकर सियासतदानों का अखाड़ा बनी अयोध्या
.......... 5 जून अयोध्या प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती होगी
अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में मंदिर मस्जिद का विवाद समाप्त हो चुका है। राम जन्मभूमि परिसर में भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। अयोध्या का चौमुखी विकास हो रहा है। नव्य अयोध्या बन रही है अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण चल रहा है मार्गों को फोरलेन किया जा रहा है रेलवे स्टेशन का विस्तार किया जा रहा है पंचकोसी, 14 कोसी, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को बनाया जा रहा है। इसी बीच एक नया भूचाल अयोध्या में आ गया जिसका कोई बहुत मतलब नहीं दिखाई पड़ रहा है। एक बार फिर अयोध्या 5 जून को राजनीतिक अखाडों से गर्म होगी। पड़ोसी जनपद गोंडा केे कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का दावा है कि 5जून को राज ठाकरे को रोकने के लिए लाखोंं की संख्या में समर्थक अयोध्या मैं मौजूद होंगे। वहीं पर अयोध्या फैजाबाद के सांसद लल्लू सिंह का कहना है कि हम राम भक्त हैं और राम भक्तों को अयोध्या आने से कोई रोक नहीं सकता है। ऐसे में अब सियासत गरम हो गई है। दोनों सांसद भारतीय जनता पार्टी के हैं।
दरसल महाराष्ट्र में मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने उत्तर भारतीयों को लेकर कई बार विवादों में रहे हैं। तो वहीं अब राज ठाकरे की उत्तर भारत में आने की घोषणा के बाद लोगों में नाराजगी दिखाई दे रही है। कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी राज ठाकरे के द्वारा उत्तर भारतीयों पर किए गए अत्याचार को लेकर नाराजगी है। जिसके कारण अब उत्तर प्रदेश के अयोध्या में न आने की चेतावनी दे रहे हैं। बृजभूषण शरण सिंह के इस आंदोलन में अब अयोध्या के साधु संत भी उतर पड़े हैं। राम नगरी अयोध्या में भी राज ठाकरे का जमकर विरोध हो रहा है अयोध्या के साधु संत भी सांसद बृजभूषण सिंह के साथ राज ठाकरे को अयोध्या में ना आने की चेतावनी दे रहे हैं संतों की माने तो महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश बिहार से जाने वाले मजदूर वर्ग के लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है। इसलिए पहले उत्तर भारतीयों को सुरक्षित रखने का विश्वास जताया और उनसे माफी भी मांगे उसके बाद ही अयोध्या जाएं।
5 जून अयोध्या प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती होगी लंबे अरसे के बाद एक बार फिर अयोध्या में दो गुट आमने-सामने हो सकते हैं। इसके लिए खासा सुरक्षा के भी इंतजाम किए जाने की जरूरत है लेकिन अभी तक इस मामले पर जिला प्रशासन ने किसी भी प्रकार की से बात करने के लिए मना कर दिया है लेकिन बढ़ते मामले को लेकर प्रशासन जरूर असमंजस की स्थिति में है।
देव बक्श वर्मा
Initiate News Agency (INA), अयोध्या