अयोध्या। गुप्तार घाट से नया घाट तक सरयू किनारे बनेगा नया बंधा, 39 करोड़ की लागत से बंधे पर बनेगा 6 मीटर चौड़ी सड़क
अयोध्या। नगरी विकास के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या को विश्व के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उसी क्रम में अयोध्या के विकास में जुड़ेगा एक और नया आयाम। अयोध्या में गुप्तार घाट से नया घाट तक सरयू नदी के किनारे बनेगा नया बंधा। बंधे पर बनेगी 6 मीटर चौड़ी सड़क। गुप्तार घाट से जमथरा घाट तक 1150 मीटर बाढ़ आने के पहले पूरा होगा काम।
9 महीने के अंदर अंदर गुप्तार घाट जुड़ेगा नया घाट से। 39 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है नया बंधा। गुप्तार घाट से 9 किलोमीटर दूर है नया घाट। डीएम नीतीश कुमार ने बंधा का किया निरीक्षण।
देव बक्श वर्मा
Initiate News Agency (INA), अयोध्या