अयोध्या। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मई को लोक अदालत की प्रि- ट्रायल बैठक संपन्न।
अयोध्या। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 14मई 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद की अध्यक्षता में सिविल कोर्ट फैजाबाद न्यायालय परिसर में होगा। इसी के अनुक्रम में आज 10 मई को न्यायालय मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण फैजाबाद के प्रांगण में न्यायाधीश मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण फैजाबाद भूदेव गौतम की अध्यक्षता में प्रि-ट्रायल बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सुलह समझौते हेतु चिन्हित वादों में पक्षकारों के मध्य वार्ता करायी गयी तथा वादों के निस्तारण हेतु तैयार किया गया। प्रि-ट्रायल बैठक में पूर्व जनपद न्यायाधीश वीर नायक सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया। सेवानिवृत्त होने के उपरांत भी न्यायपालिका के प्रति अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि रखते हुए मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के प्रि-ट्रायल बैठक में पूर्व जनपद न्यायाधीश फैजाबाद द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया ताकि अधिक से अधिक वादों का निस्तारण हो सके।
प्रि-ट्रायल बैठक में पूर्व जनपद न्यायाधीश फैजाबाद वीर नायक सिंह, न्यायाधीश मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण फैजाबाद भूदेव गौतम, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत शैलेंद्र सिंह यादव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद रिचा वर्मा एवं बीमा कंपनियों के अधिकारी व सम्मानित अधिवक्तागण उपस्थित हुए।
देव बक्श वर्मा
Initiate News Agency (INA), अयोध्या