नालंदा\बिहार। सैनिक स्कूल नालंदा में एक साथ तीन दर्जन बच्चो की तबियत बिगड़ी।
............. इलाज के लिए वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी लाया गया।
नालंदा\बिहार। सैनिक स्कूल नालंदा में एक साथ तीन दर्जन बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने अफरा तफरी मच गई।आनन फानन में सभी को इलाज के लिए वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी लाया गया। प्राप्त समाचार अनुसार नानंद स्थित सैनिक स्कूल नालंदा में एक साथ 35 बच्चों को डिहाइड्रेशन हो गया।
जिसके कारण सभी बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।आनन-फानन में सैनिक स्कूल प्रशासन के द्वारा इलाज के लिए वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी लाया गया। जहां चिकित्सकों के देखरेख में इलाज किया जा रहा है। सैनिक स्कूल के शिक्षक पुनीत कुमार ने बताया कि 83 बच्चे पंचमहल मध्य प्रदेश टूर से लौटे थे। जिसमें 35 बच्चे डिहाइड्रेशन हो गया। जिससे उनका तबीयत बिगड़ गया और उनका इलाज किया जा रहा है वह अब खतरे से बाहर है।
ऋषिकेश
Initiate News Agency (INA), नालंदा, बिहार