कानपुर। चौथी बार एतिहासिक जीत पर एंटी करप्शन की कानपुर टीम ने सम्मानित किया।
.......... मजहब नही सिखाता आपस मे बैर रखना-इरफान सोलंकी
कानपुर। एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इडिया की कानपुर टीम ने आज सपा विधायक इरफान सोलकी को उनके निवास स्थान पर पगड़ी, शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।सपा विधायक मोहम्मद इरफान सोलकी ने कहा की एंटी करप्शन फाउंडेशन आफ इंडिया की कानपुर टीम ने आज हमे सम्मानित किया,हमे गर्व का अनुभव हो रहा है। समाज मे जो अच्छा कार्य करते है उसे ही सम्मान मिलता है। मजहब नही सिखाता आपस मे बैर रखना। समाज मे हमे नफरत नही प्यार से रहना चाहिये, हमे हर समुदाये के लोगो का सहयोग मिल रहा है।आप जैसे बुद्धिजीवी लोगो के साथ कार्य करने पर हमे गर्व महसूस होता है।
विनोद मिश्रा ने कहा कि हमे समाज को जोडने का कार्य करना चाहिये। सीनियर प्रेस सेकेट्ररी कमल सिह यादव ने कहा भष्टाचार को रोकने के लिये नवयुवको को जागरूक करने की जरूरत है तभी भष्टाचार को रोका जा सकता है।वर्तमान समय मे सबसे ज्यादा भष्टाचार आरटीओ मे हो रहा है। डाइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर हजारों रूपये लिये जा रहे,सरकार को इस ओर गंभीरता से विचार करना चाहिए। इस सम्मान समारोह मे प्रमुख रूप से विनोद मिश्रा, दिलीप कुमार मिश्रा,कमल सिह यादव, जग महेंद्र अग्रवाल, आदित्य सिंह यादव, टिन्नी तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
इब्ने हसन ज़ैदी
Initiate News Agency (INA) , कानपुर