बलिया। पेपर लीक मामले में गिरफ्तार पत्रकारों के समर्थन में रसोईया संघ भी समर्थन में उतरा।
बलिया। पेपर लीक मामले में गिरफ्तार पत्रकारों के समर्थन में व्यापारियों, राजनीतिक दलो के समर्थन के बाद आज रसोईया संघ भी समर्थन में उतरा। रसोईया संघ की अध्यक्ष रेनू शर्मा ने कहा सच को उजागर करने वाले हमारे पत्रकार भाइयों के उपर जिस तरह जिला प्रशासन उत्पीड़न कर रहा है और गलत तरीके से बलिया के पत्रकार भाइयों को फंसाया गया है।
![]() |
रेनू शर्मा, रसोईया संघ |
हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे रेनू शर्मा ने अपने बयान में कहा कि हम लोग जिस तरह अच्छे कार्यों के लिए जिला प्रशासन को फूल और गुलदस्ता देकर सम्मानित करते हैं उसी तरह हमारे पत्रकार भाइयों पर जो फर्जी तरीके से फंसा कर उत्पीड़न कर रहा है अगर समय रहते पत्रकार भाइयो का उत्पीड़न बंद कर जल्द से जल्द रिहा नहीं किया गया तो हम फूल की जगह चप्पल भी देने का काम करते हैं। झांसी कि रानी है, तो हम भी जुल्म बर्दाश्त नहीं करते हम बलिया कि लक्ष्मीबाई बन कर जिला प्रशासन को फूल की जगह चप्पल देने का काम करेंगे।
सैय्यद आसिफ़ हुसैन जै़दी
Initiate News Agency (INA), बलिया