देवबंद। ईदगाह की जर्जर सड़क की मरम्मत व सफाई कार्य शुरू।
.............. नजर फाउंडेशन की कोशिश लाई रंग
देवबंद। सामाजिक संस्था नजर फाउंडेशन कोशिशों के बाद ईदगाह रोड के निकट जर्जर पड़ी सड़कों पर पालिका प्रशासन ने मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। पालिका ईओ ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
![]() |
ईदगाह में जर्जर सडक की मरम्मत व सफाई कार्य देखते ईओं धीरेन्द्र राय ईओ ने किया दौरा |
नगर पालिका के अधिशाशी अधिकारी डा. धीरेंद्र कुमार रॉय नजर फाउंडेशन के अध्यक्ष नजम उस्मानी व ईदगाह वक्फ कमेटी के सचिव अनस सिद्दीकी समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ ईदगाह पहुंचे और सड़क के मरम्मत व सफाई कार्य का निरीक्षण किया। ईओ ने ईदगाह समेत आसपास क्षेत्र का दौरा करते हुए क्षेत्रवासियों को ईद से पूर्व ईदगाह, नाली निर्माण, सड़क मरम्मत कार्य और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करा दिए जाने का भरोसा दिलाया। साथ ही बताया कि इंदिरा पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य भी जल्द शुरू करा दिया जाएगा।
शिबली इकबाल
Initiate News Agency (INA), देवबंद