नालंदा\बिहार। सीएम की राज्यसभा जाने की अटकलें तेज
नालंदा\बिहार। जनसंवाद यात्रा के क्रम में शनिवार को सीएम नीतीश कुमार एकंगरसराय और इस्लामपुर में पार्टी के नये पुराने कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। खासकर अपने राजनीति संघर्ष के दिनों के साथियों के साथ ज्यादा समय दिया। उनकी बातें और समस्याएं भी सुनी, समाधान का भरोसा दिया। नये कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया।
सीएम नीतीश कुमार पंडाल में घूम-घूमकर एक- एक कार्यकर्ताओं से मिले। उनकी समस्या को जाना और स्वयं अपने हाथों से आवेदन लिया। काफी संख्या में लोगों ने आवेदन दिये। इस दौरान लोगों ने नीतीश कुमार अमर रहे के नारे भी लगाए। इन नारों से एकंगरसराय की जनता ने साफ तौर पर यह स्पष्ट कर दिया है कि नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकले एक बार फिर से तेज हो गई है। एकंगरसराय की जनता भी सीएम नीतीश को लेकर उपराष्ट्रपति बनने की अटकलों को भी तेज कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों ने बहुत सम्मान दिया है। आप सभी को देख मेरा मन काफी प्रफ्फुलित हुआ है। आपसबों के प्रेम, स्नेह के कारण ही बिहार का सेवा करने का मौका मिला है। इसी तरह मिल-जुलकर आपस में प्रेम और भाईचारा बनाये रखें। प्रेम और भाईचारा रखेंगे तो बिहार बहुत आगे बढ़ेगा। जनसंवाद यात्रा के दौना कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने सीएम का स्वागत किया।
ऋषिकेश
Initiate News Agency (INA), नालंदा, बिहार