नालंदा\बिहार। मां बेटे को लगी गोली
नालंदा\बिहार। दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के बीजबनपर गांव में देर रात जमीनी विवाद में दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई। जिसमें मां बेटे को गोली लग गई । घटना के संबंध में जख्मी महिला शोभा देवी ने बताया कि होली के दिन भी जमीन विवाद को लेकर गौरी यादव और अर्जुन यादव के बीच विवाद हुआ था। जिसके कारण दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। देर रात भी इसी जमीनी विवाद को लेकर दोनों गोतिया के बीच जमकर कहासुनी और मारपीट हुई।
![]() |
शोभा देवी जख्मी |
इसी दौरान शिव शंकर यादव के द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरु कर दिया। जिससे छत पर खड़े शोभा देवी और उसके पुत्र चंदन कुमार के पैर में गोली गोली लग गई। जिससे मां बेटे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के मदद से मां बेटे को जख्मी हालत में बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद मौके पर थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं और आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दिया है।
ऋषिकेश
Initiate News Agency (INA), नालंदा\बिहार