अयोध्या। सिविल कोर्ट फैजाबाद में जनपद न्यायाधीश ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित, बढ़ाया हौसला।
अयोध्या। जिले के सिविल कोर्ट कम्पाउन्ड परिसर फैजाबाद में नव निर्मित भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 12 मार्च को आयोजित हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले पीएलवी, अधिवक्ता, मेडिएशन सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी व लिपिक,बैंक अधिकारी, न्यायालय कर्मी,तथा न्यायिक अधिकारियों को जिला जज वीर नायक सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं जिला जज वीर नायक सिंह को न्यायिक अधिकारियों ने भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जिला जज के हाथों प्रशस्ति पाने वालो में, अश्वनी कुमार तिवारी, तेज प्रताप यादव,जय प्रकाश गुप्ता,गुलशन वर्मा,ठाकुर राजेश रंजन,राजेश कुमार यादव, प्रेम चंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट, अनिल तिवारी एडवोकेट, गोपाल कृष्ण मिश्र एडवोकेट, संतोष द्विवेदी, राम शंकर यादव, देव बक्श वर्मा, श्वेताराज सिंह, राजकुमार वर्मा, शहनाज़ बानो, रूपेश कुमार, विकास कुमार जायसवाल, गिरिजेश यादव, राम चरन,पंकज पांडेय, धीरज कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार ओझा, देश दीपक श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, पवनकुमार गुप्ता, राज कुमार पांडे, दिग्विजय सिंह, स्वप्निल यादव, आशुतोष मिश्र, अमित कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, पंकज कुमार, अंशुमान यादव, भव्या श्रीवास्तव, मयूरेश श्रीवास्तव, प्रशांत शुक्ल, कुलदीप सिंह, शैलेंद्र सिंह यादव, अशद अहमद हाशमी, पूजा सिंह, भूदेव गौतम, शैलेश पांडेय एसएसपी, नीतीश कुमार श्रीवास्तव, जिला अधिकारी अयोध्या शामिल रहे। जिला जज ने सहयोग हेतु सबका आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद रिचा वर्मा ने किया।
देव बक्श वर्मा
Initiate News Agency (INA), अयोध्या