कन्नौज। स्कूल चलो अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कन्नौज। मुख्यमंत्री के स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ का कन्नौज में सजीव प्रसारण कराया गया। इस मौके पर कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण मौजूद रहे। राज्यमंत्री ने इस दौरान बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन भी किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा की शिक्षा भविष्य निर्माण का सबसे मजबूत हथियार है।
कन्नौज के बेहरिन गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय में स्कूल चलों अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सजीव प्रसारण देखने के बाद दोनों जनप्रतिनिधियों ने दीप जला व सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अभियान का शुभारम्भ किया।
विद्यालय में आये बच्चों व उनके परिजनों को सांसद सुब्रत पाठक ने सम्बोधित करते हुये कहा की अशिक्षित नर पशु के समान होता है। उन्होंने शिक्षा के व्यवसायीकरण को खतरनाक बताते हुये इसे खत्म करने की बात कही। मंत्री असीम अरुण ने अपने सम्बोधन में कहा की भविष्य के निर्माण में शिक्षा सबसे ज्यादा अहम योगदान निभाती है।
इस दिशा में हम सभी को मिलकर काम करना है और एक एक बच्चे को स्कूल पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री व जिलाधिकारी ने छोटे छोटे छात्रों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया। कार्यक्रम के अंत मे स्कूल चलो अभियान के लिये रैली निकाली गयी। हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया।
रहीश खान
Initiate News Agency (INA), कन्नौज