अयोध्या। दंगा फैलाने की कोशिश का पुलिस ने किया खुलासा, 7आरोपी गिरफ्तार, घटना मे प्रयुक्त वाहन एवं मोबाइल बरामद
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन नगरी मे जिस तरह से लोग शांति के साथ जीवन निर्वहन कर रहे हैं शरारती तत्व रंग में भग डालने का काम करते हैं जिन्हें पुलिस ने पकड़ कर जेल की राह पकड़ा दिया। बताया गया कि अयोध्या शहर मे दंगा फैलाने की कोशिश का 48 घन्टे में पुलिस मे खुलासा करके 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त वाहन एवं मोबाइल बरामद कर लिया है।
पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या कवीन्द्र प्रताप सिंह एवं शैलेश कुमार पाण्डेय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या के कुशल पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे गठित टीम प्रभारी निरीक्षक कैण्ट अरुण प्रताप सिंह एवं प्रभारी एस.ओ.जी. उ.नि. रतन कुमार शर्मा मय पुलिस बल द्वारा 26/27 अप्रैल की रात मे शहर अयोध्या के मस्जिद कश्मीरी मोहल्ला, टाटशाह मस्जिद, घोसियाना रामनगर मस्जिद, ईदगाह सिविल लाइन मस्जिद एवं दरगाह जेल के पीछे अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मांस एवं आपत्तिजनक पोस्टर एवं धार्मिक पुस्तक की प्रति डालकर दंगा फैलाने की कोशिश करने वाले 07 आरोपियों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की गई है। उक्त घटना के सम्बन्ध मे 27 अप्रैल को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 302/22 धारा 295/295ए, भा0द0वि0, 303/22 धारा 295/295ए, भा0द0वि0, 304/22 धारा 295/295ए, भा0द0वि0, 305/22 धारा 295/295ए भा0द0वि0, मु0अ0सं0 307/22 धारा 295/295ए भा0द0वि0 पंजीकृत हुआ।
विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्तगण 1.महेश कुमार मिश्रा पुत्र शीतला प्रसाद मिश्रा निवासी खोजनपुर, 2.प्रत्युष श्रीवास्तव पुत्र महेश श्रीवास्तव निवासी एल 757 आवास विकास कालोनी अमानीगंज, 3.नितिन कुमार पुत्र ज्ञान चन्द्र सिन्धी निवासी 858 रीडगंज हमदानी कोठी, 4.दीपक कुमार गौड़ उर्फ गुंजन पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी 8/10/54 नाका मुरावन टोला, 5.बृजेश पाण्डेय पुत्र हरीश चन्द्र पाण्डेय निवासी हौंसिला नगर 6.शत्रुघ्न प्रजापति पुत्र रामप्रसाद निवासी 1/8/31 सहादतगंज कुम्हार मण्डी थाना कैण्ट जनपद अयोध्या, को आर0टी0ओ0 आफिस के निकट से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि महेश कुमार मिश्रा इस कार्य का मुख्य साजिशकर्ता रहा है और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हाल ही मे दिल्ली में घटित घटना के विरोध में बृजेश पाण्डेय के मकान मे साजिश रची गई तथा महेश मिश्रा के द्वारा फ्लैक्स/पम्पलेट आशीर्वाद फ्लैक्स लालबाग से खरीदा गया तथा प्रत्युष श्रीवास्तव के द्वारा चौक से गुदड़ी रोड दर्रे के पास मो0 रफीक बुक स्टोर से 02 कुरान की किताब एवं पम्मी कैप हाउस राजा गली चौक से टोपी खरीदी गई। आकाश द्वारा सुअर का गोश्त लालबाग से उपलब्ध कराया गया।
26 अप्रैल को रात्रि 10 बजे नाका एक ढ़ाबा पर एकत्र हुए एवं वहां से खाना खाने के बाद बृजेश पाण्डेय के मकान आर0टी0ओ0 आफिस के निकट पहुँचे। मकान के अन्दर महेश मिश्रा एवं प्रत्युष श्रीवास्तव द्वारा फ्लैक्स पर आपत्तिजनक लेख अंकित किया गया। तत्पश्चात 04 बाइक से सभी लोग बैठकर देवकाली मन्दिर होते हुए बेनीगंज तिराहा पहुँचे, पीआरवी की गाड़ी देखकर बेनीगंज मस्जिद पर घटना नही कर सके, खुर्दाबाद होकर कश्मीरी मोहल्ला मस्जिद मे जाकर कुरान शरीफ एवं सुअर का मांस तथा आपत्तिजनक पम्पलेट डाला गया। तत्पश्चात साकेत प्रिन्टिंग प्रेस होते हुए राजकरन स्कूल के सामने से टाटशाह मस्जिद पर जाकर उसके सामने कुरान शरीफ एवं सुअर का मांस तथा आपत्तिजनक पम्पलेट डाला गया। इसके तत्पश्चात टकसाल होते हुए, खिड़की अली बेग जीआईसी होकर जेल के पीछे गुलाब शाह दरगाह पर कुरान शरीफ एवं सुअर का मांस तथा आपत्तिजनक पम्पलेट डाला गया, उसके बाद जेल के पीछे ईदगाह पर पम्पलेट डाला गया। फिर घोसियाना रामनगर मस्जिद पर कुरान शरीफ एवं सुअर का मांस तथा आपत्तिजनक पम्पलेट लगाने के बाद आर0टी0ओ0आफिस के पास बृजेश पाण्डेय के मकान पर पहुँचे। इस घटना मे कुल 11 आदमी शामिल थे जिसमे से 04 फरार हैं विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
देव बक्श वर्मा
Initiate News Agency (INA), अयोध्या