बिजनौर। औचक निरीक्षण, सिंचाई विभाग में 27 कर्मचारी गैरहाजिर मिले।
बिजनौर। जिला अधिकारी उमेश मिश्रा के आदेश पर धामपुर उप जिलाधिकारी विजय वर्धन तोमर ने किया सिंचाई विभाग व विद्युत विभाग में औचक निरीक्षण दर्जनों कर्मचारी सिंचाई विभाग में मिले गैर हाजिर होगी कार्यवाही।
![]() |
विजय वर्धन तोमर धामपुर उप जिलाधिकारी |
आपको बताते चलें धामपुर उप जिलाधिकारी विजय वर्धन तोमर ने बताया जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के आदेश पर दो-तीन विभाग के कार्यालयों में औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें सिंचाई विभाग में 27 कर्मचारी गैरहाजिर मिले।
तो वहीं विद्युत विभाग में भी एक कर्मचारी गैरहाजिर मिला। सिंचाई विभाग के विकासखंड मुरादाबाद में 3 कर्मचारी गैरहाजिर मिले, गैरहाजिर मिले सभी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
दिनेश कुमार प्रजापति
Initiate News Agency (INA), धामपुर जनपद बिजनौर