शाहजहांपुर। 20 अप्रैल को होगी ग्रहों की परेड, देखने को मिलेगा अद्भुत नज़ारा
शाहजहांपुर। 20 अप्रैल को आसमान में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिलेगा, जब शनि, मंगल, शुक्र और बृहस्पति एक सीधी रेखा में नज़र जाएंगे। इस अद्भुत नजारे को देखने का सबसे सही समय सूर्याेदय से ठीक पहले का होगा। खुशी की बात ये भी है कि 4 ग्रहों के इस तरह एक ही रेखा में दिखाई देने के इस खूबसूरत नजारे को भारत में भी बिना टेलिस्कोप के देखा जा सकेगा।
रिसर्च के निदेषक असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. इरफान ह्यूमन ने बताया कि हमारे सौरमंडल में आठ ग्रह हैं, अधिकांश समय वे सूर्य और एक दूसरे के सापेक्ष अलग-अलग स्थिति में रहते हैं और विभिन्न स्थानों पर अंतरिक्ष में विचरण करते हैं। समय-समय पर, कक्षाओं में उनकी स्थिति इस तरह से पंक्तिबद्ध होती है कि वे सूरज के एक तरफ, लगभग आकाश के एक ही क्षेत्र में दिखाई देते हैं और कभी-कभी वे लगभग एक सीधी रेखा बनाते हैं। अगर आपको सुबह जागने की आदत है, तो वह इन ग्रहों की परेड का आनन्द ले सकते हैं। यह खूबसूरज नज़ारा तड़के पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध यानी इक्वेटर लाइन के ऊपरी हिस्से मे देखा जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि सबसे पहले और सबसे नीचे बाएं से दाएं में बृहस्पति ग्रह कतार में पहले नंबर पर रहेगा। इसके बाद शुक्र, फिर मंगल और उसके बाद शनि ग्रह दिखाई देगा। इस दौरान सबसे ज़्यादा मुश्किल बृहस्पति को देखने में आ सकती है क्योंकि वह क्षितिज के ठीक ऊपर होगा और वहां आमतौर पर ग्रहों की रोशनी कम हो जाती है। यह घटना इन चार ग्रहों के असाधारण संरेखण (एलाइनमेंट) की वजह से घटित हो रही है, जिसे नंगी आखों से देखा जा सकेगा।
फ़ैयाज़ उद्दीन
Initiate News Agency (INA) , शाहजहाँपुर