मैनपुरी। लैंटर पड़ते समय ही गिरा लैंटर बड़ा हादसा, 11 मजदूर दबे 1 की मौत
मैनपुरी। पूरा मामला जनपद मैनपुरी के थाना किशनी से जुड़ा है महिगवां निवासी गौरव पुत्र शिवसिंह के यहां मकान की छत का लैंटर पड़ रहा था लगभग आधा लैंटर पड़ चुका था। तभी अचानक सटरिंग की एक बल्ली खिसक गई। बल्ली को खिसकता देख तत्काल वहां पर मौजूद मजदूर बल्ली को ठीक करने लगे इसी बीच अचनाक पूरा लैंटर सटरिंग सहित भरभराकर उन मजदूरों के ऊपर गिर गया।
हादसे में गाँव निवासी प्रेमपाल उम्र 38 वर्ष की मौत हो गई। जबकि अन्य 11 मजदूर घायल हुए है। इसमे भी एक कि हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर SDM किशनी जय प्रकाश व थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।
नफीस अली
Initiate News Agency (INA), मैनपुरी