शाहजहाँपुर। रौजा चीनी मिल में 10 अप्रैल को मिल बन्द होने का नोटिस चस्पा।
शाहजहाँपुर। रोजा चीनी मिल के मुख्य गन्ना कैलेंडर एवं एडिशननल कैलेंडर की समस्त पर्चियां किसानो को जारी कर दी गयी है। सबसे पहले मुख्य कैलेंडर की उसके बाद अतिरिक्त कैलेंडर की जारी की गई। इस प्रकार दोनों कैलेंडर की सारी पर्चियां किसानो को जारी कर दी गयी है। चीनी मिल ने आज तक कुल 67.21 लाख कु. गन्ना खरीद किया है। अभी भी जिन किसानो के पास पेराई योग्य अवशेष गन्ना है वह 10 अप्रैल तक चीनी मिल को आपूर्ति कर दे।
किसानो को मिल गेट पर ही पर्ची मिल जायेगी। इसके लिये किसान को पहचान पत्र एवं एक तुली हुई पर्ची साथ लेकर जाना होगा। विगत पेराई सत्र मे चीनी मिल द्वारा 72.92 लाख कु. गन्ना पेराई की गयी थी। इस पेराई सत्र मे चीनी मिल द्वारा 10-11-2021को पेराई सत्र का शुभारम्भ किया था l अब तक चीनी मिल द्वारा 31228 किसानो से 67.21 लाख कु. गन्ना खरीद की जा चुकी है। रोजा चीनी मिल द्वारा 10 अप्रैल को मिल बंदी का पहला नोटिस जारी कर दिया गया है। किसी भी असुविधा के लिये महाप्रबंधक गन्ना, सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति रोजा एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रोजा से संपर्क करे। सभी अधिकारियो को मुख्यालय पर ही रहने के निर्देश दिये है।
गन्ना विकास निरीक्षकों एवं पर्वेक्षको को निर्देश दिये गए है कि वह अपने अपने सर्किल मे भ्रमण कर किसानो से सम्पर्क कर ले। यदि किसी किसान के पास बुवाई के लिये गन्ना खड़ा है तो उससे लिखित ले सकता है। लेकिन यदि किसी के पास पेराई योग्य गन्ना है तो उसे चीनी मिल मे आपूर्ति करवा दे। चीनी मिल के आवंटित क्षेत्र का समस्त पेराई योग्य गन्ना समाप्त होने के बाद ही चीनी मिल को नो-केन प्रमाण पत्र जारी करे। तथा साथ ही मिल बंदी के सम्बन्ध मे व्यापक प्रचार प्रसार करे। पूरे जनपद मे अब तक 1.47 लाख गन्ना किसानो से 313.00 लाख कु. गन्ना खरीद हो चुकी है तथा 29.50 लाख कु. चीनी का उत्पादन हो चुका है।
फ़ैयाज़ उद्दीन
Initiate News Agency (INA) , शाहजहाँपुर