बलिया। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी ने अपनी टीम के साथ रूट मार्च किया।
बलिया। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए तहसील बैरिया और बांसडीह में अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी एवं अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने अपनी टीम के साथ रूट मार्च किया।
और मतदेय स्थल के बाहर खड़ी भीड़ को चेतावनी दी कि मतदान के बाद अपने घरों को वापस चले जाए। अनावश्यक भीड़ ना लगाएं। मतदान स्थलों पर जाकर जायजा भी लिया।
इस दौरान भारी पुलिस बल के साथ अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी चक्रमर्ड करते रहे। जिसके कारण शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराया जा सका।
सैय्यद आसिफ़ हुसैन जै़दी
Initiate News Agency (INA), बलिया