मैनपुरी। अन्तराज्यीय चोर गैंग गिरफ्तार, 9 मोटरसाइकिल सहित कई चोरी के माल भी बरामद।
मैनपुरी। कोतवाली थाना पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मैनपुरी पुलिस ने अन्तराज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों के पास से 9 मोटरसाइकिल, 2 कैमरे, 1 लैपटॉप सहित कई हार्ड डिक्स भी बरामद की है। पुलिस ने रवि कुमार पुत्र लाखन सिंह और कुलदीप पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी थाना करहल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
तो वही फरार दो आरोपियों की पुलिस तलाश में जुट गई है। मैनपुरी पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने प्रेस वार्ता कर घटनाक्रम का खुलासा किया है।
पूरा मामला मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। बीते दिनों मैनपुरी जनपद में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही थी। चोरी की घटनाओं को बढ़ते देख मैनपुरी पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने मामले को गंभीरता से देखते हुए टीमों का गठन किया और घटनाओं पर रोक लगाने का दावा किया।
![]() |
अशोक कुमार राय - एसपी मैनपुरी |
मैनपुरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनाओं को अंजाम देने वाले अन्तराज्यीय चोर गैंग का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने चोर गैंग के पास से 9 चोरी की मोटरसाइकिल, 2 कैमरे, 1 लैपटॉप सहित कई हार्ड डिक्स को बरामद किया है। तो वहीं पुलिस ने रवि कुमार पुत्र लाखन सिंह थाना करहल कुलदीप पुत्र चंद्रप्रकाश थाना करहल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। फरार चल रहे आरोपी सुनील दिवाकर पुत्र मुकेश थाना करहल और अनुज पुत्र घनश्याम निवासी थाना करहल की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है मैनपुरी पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने पुलिस लाइन परिसर में प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है।
नफीस अली
Initiate News Agency (INA), मैनपुरी