बिजनौर। नकली नोटों के साथ 3 गिरफ्तार
बिजनौर। पुलिस ने नकली नोटो के साथ 3 लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता कर खुलासा किया है।
आपको बता दें जनपद बिजनौर के थाना नजीबाबाद पुलिस ने नकली नोटो के साथ 3 लोगो को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 58 हजार नकली औऱ 4830 रु असली बरामद हुये हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि प्रेमिका के पति को फ़साने के लिए बरेली से नकली नोट लाये गये थे।
![]() |
डॉ धर्मवीर सिंह एसपी बिजनौर |
जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर साजिश करने वाले स्वम ही पुलिस के चंगुल में फंस गए। बरेली सुनील नाम का जो नोटो को छाप कर सप्लाई करता है। वो व्यक्ति अभी वांछित है जल्दी पुलिस की गिरफ्त में होगा। पकड़े गए तीनो वरुण, कोशल और कयूम को जेल भेजा जा रहा है।
दिनेश कुमार प्रजापति
Initiate News Agency (INA), धामपुर जनपद बिजनौर